Sunday, March 11, 2018

प्रिया प्रकाश

रोशन अब्दुल रऊफ फिलहाल प्रिया प्रकाश से ज्यादा सुखी है। क्योंकि वो नहीं है। वो देश के 70 एमएम के पर्दे पर होकर भी इन्विज़िबल है। प्रेम में होना हर बार इतना भी सुखकर नहीं होता, भले ही वो एक तरफा ही क्यूं न हो।

ज्यादातर जमात उसकी कारी आंखों में डूब गई है। देश उसकी आइब्रो के साथ ऊपर- नीचे हो रहा है। 26 क्षणों के वीडियो में उसने सिर्फ एक बार आंख मारी थी, लेकिन अब करीब 40 लाख बार से ज़्यादा वायरल हो चुकी प्रिया इतनी ही बार आंख मार चुकी हैं, करीब इतनी ही बार पिस्तौल चला चुकी हैं। 18 साल की यह लड़की 24 घण्टों में 25 बार साक्षात्कार दे चुकी हैं। नेशनल न्यूज़ चैनल लड़की से अब भी आंख मारने की गुजारिश कर रहे हैं। वो कभी पिस्तौल चलाती हैं, कभी गाना भी गाती हैं। इंस्टाग्राम पर 30 लाख फॉलोवर्स के साथ उसे वायरल गर्ल, नेशनल क्रश ऑफ इंडिया और वैलेंटाइन गर्ल के खिताब से नवाजा जा चुका है। यूँ कहें तो बेहतर, की ये समय अपने चरम पर है।

लड़की को अपनी फेम भारी पड़ रही है। - 'उससे जब पूछा जाता है की कैसा लग रहा है, तो वो कहती हैं, खुशी हो रही है, लेकिन उसकी आत्मा कह रही है क्षमा कर दो, गलती हो गई। पूरा मीडिया मिलकर इस बाला को करप्ट कर देगा। दरअसल, दुनिया तो एक ही है, फिर भी सबकी अलग- अलग है। प्रिया प्रकाश वारियर की अलग और रोशन अब्दुल रऊफ की दुनिया अलग।

प्रिया अपने ट्रोल में दुखी है, रोशन अब्दुल रऊफ अपने नहीं होने में ज़्यादा सुखी है।

-

No comments:

Post a Comment